नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- हिमाचल प्रदेश में दिसंबर में प्रचंड ठंड पड़ रही है। मंगलवार रात राज्य में इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई जनजातीय इलाकों में ठंड भयंकर स्तर पर पहुंच चुकी है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान -9.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। बीती रात यहां पारा करीब 2 डिग्री गिरा और पानी के स्त्रोत जम गए। इसी तरह अन्य जनजातीय क्षेत्रों में कुकुमसेरी में -3.9 डिग्री और किन्नौर के कल्पा में -1.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राज्य में सूखी सर्दी लोगों को परेशान कर रही है क्योंकि पिछले एक माह से वर्षा न के बराबर हुई है। नवंबर में बारिश सामान्य से 95 प्रतिशत कम रही। बारिश न होने से फसलों की बिजाई का काम प्रभावित हुआ है और किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहाड़ी पर्यटक स्थलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.