हिमाचल में दिन झुलसा रहे, रातें भी तप रहीं, लू के बीच IMD ने बताई राहत की तारीख
शिमला, जून 9 -- हिमाचल प्रदेश में गर्मी केवल दिन में ही नहीं, रातों में भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे रात के समय भी गर्मी और उमस का अहसास बना हुआ है। हालांकि लू के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने राहत की तारीख भी दी है। आगामी 11 जून से मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच अब रातें भी सामान्य से अधिक गर्म होने लगी हैं। ऐसे में लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।10 जून के लिए लू का अलर्ट मौसम विभाग ने आज और कल 10 जून के लिए बिलासपुर, ऊना और सोलन जिलों के कुछ क्षेत्रों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.