नई दिल्ली, फरवरी 2 -- शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रही। ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान दो से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। लाहौल स्पीति का ताबो -7.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। भटियात (चोवारी) में 21.2 मिमी, मंडी जिले के गोहर में 20 मिमी, सराहन में 18.5 मिमी, सुजानपुर टीरा में 18.4 मिमी और धर्मशाला में 16.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, कुल्लू जिले के कोठी में सबसे अधिक 15 सेमी बर्फबारी हुई। कल्पा में 13 सेमी और किन्नौर जिले के सांगला में लगभग 8 से 10 सेमी बर्फबारी हुई। जोत में लगभग 7 सेमी बर्फ गिरी, जबकि शिमला के पास कुफरी में लगभग 4 सेमी और मनाली में लगभग 2.5 सेमी बर्फबारी हुई। बिलासपुर, मंडी, सुंदरनगर में कोहरा रहा। मंडी और कांगड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.