हिमाचल में डॉक्टरों ने दो हफ्ते के लिए टाली पेन-डाउन हड़ताल, सरकार के आश्वासन के बाद फैसला
शिमला, नवम्बर 1 -- हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की प्रस्तावित पेन-डाउन हड़ताल फिलहाल टल गई है। राज्य चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालय शिक्षक संघ (सैमडिकोट) ने सरकार के साथ बातचीत और फैकल्टी के तबादला आदेश रद्द होने के बाद 2 से 4 नवंबर तक प्रस्तावित हड़ताल को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में डॉक्टरों की कई मांगों पर सहमति बनने और सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद संघ ने आंदोलन को फिलहाल रोकने का फैसला लिया है। हालांकि, संघ ने स्पष्ट किया है कि दो सप्ताह बाद सहमत मांगों पर हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले एसोसिएशन ने 28 अक्टूबर को आयोजित आपातकालीन आम सभा की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया था। इसके तहत 2, 3 और 4 नवंबर को सुबह 9:30 से 11 बजे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.