शिमला, सितम्बर 18 -- हिमाचल प्रदेश में डॉक्टरों के लिए सरकारी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का बड़ा मौका आया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के 228 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को जॉब ट्रेनी के तौर पर 34 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में अलग-अलग कैटेगरी के लिए पद तय किए गए हैं। कुल 228 पदों में सामान्य श्रेणी के 64 पद अनारक्षित हैं। अनुसूचित जाति के 19, अनुसूचित जनजाति के 9, अन्य पिछड़ा वर्ग के 18 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 15 पद हैं। दिव्यांग श्रेणी के लिए 24 पद और पूर्व सैनिकों के लिए 53 पद निर्...