हिमाचल में डिग्रीधारकों के साथ अनपढ़ भी संभालेंगे पंचायतों की कमान; कितने चुने गए?
शिमला, जून 2 -- हिमाचल प्रदेश के पंचायत चुनावों ने इस बार ग्रामीण लोकतंत्र की एक ऐसी तस्वीर सामने रखी है, जिसमें डिग्रीधारक भी हैं और ऐसे जनप्रतिनिधि भी, जो पढ़ना-लिखना नहीं जानते। कुल 30 हजार से अधिक निर्वाचित प्रतिनिधियों में मैट्रिक पास लोगों का दबदबा है। वहीं 443 अनपढ़ उम्मीदवार भी जीते हैं। सबसे खास बात यह है कि 53.85 फीसदी सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज कर कमान संभाली है। उम्र के लिहाज से देखें तो विजयी उम्मीदवारों में 31 से 40 वर्ष के युवाओं का दबदबा रहा है।443 अनपढ़ भी विजयी राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पंचायत वार्ड सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद सदस्य समेत 30 हजार से ज्यादा जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं। खास बात ये है कि इनमें 443 अनपढ़ जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। यानी करीब 1.43 फीसदी प्रतिनिधि ऐसे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.