शिमला, अगस्त 18 -- हिमाचल प्रदेश में पहले से जारी मानसूनी आफत और आपदाओं के बीच सोमवार रात भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। कांगड़ा जिले में रात करीब 9 बजकर 28 मिनट पर धरती हिल गई। अचानक आए इन झटकों से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 32.23 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.38 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई केवल 10 किलोमीटर रही। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। अचानक आई इस हलचल ने लोगों को सहमा जरूर दिया क्योंकि राज्य पहले से ही बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदाओं से जूझ रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.