हिमाचल में टोल की नई व्यवस्था; प्लाजा के 20 किमी के दायरे वालों को सालाना पास
शिमला, नवम्बर 4 -- हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों को अब बार-बार टोल शुल्क चुकाने से राहत मिलेगी। केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र स्थानीय वाहन मालिकों के लिए सालाना पास की नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा के लिए सालाना पास 1500 रुपये और नगरपालिका क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा के लिए 3000 रुपये में मिलेगा। यह व्यवस्था एक नवंबर 2026 से लागू हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के छह टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले पात्र लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। इस सुविधा का उद्देश्य उन स्थानीय लोगों को राहत देना है, जिन्हें रोजमर्रा के काम, नौकरी, कारोबार या अन्य जरूरतों के लिए बार-बार अपने नजदीकी टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है। ऐसे लोगों को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.