शिमला, अगस्त 27 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून अगले कुछ दिनों में फिर रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 31 अगस्त, 1 और 2 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 28 से 30 अगस्त तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। इन तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। पिछले दो दिनों में मानसून कमजोर रहने के कारण प्रदेश में व्यापक बारिश नहीं हुई है। हालांकि कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुरुवार को राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बीते 24 घंटे के दौरान सिरमौर के नाहन में सबसे अधिक 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मंडी के गोहर में 30 मिलीमीटर, कांगड़ा के धर्मशाला में 30 मिलीमीटर और सोलन के नालागढ़ में भी 30 मिलीमीटर बारिश हुई। यह भी पढ...