नई दिल्ली, जुलाई 20 -- हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में इन दिनों आसमान से आफत बरस रही है। बारिश की बूंदें अब राहत नहीं, बल्कि खौफ का सबब बन गई हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे सूबे को झकझोर कर रख दिया है। भारी बारिश के चलते भूस्खलन का डर बना हुआ है। इसी खौफनाक मंजर के मद्देनजर मौसम विभाग (IMD) की तरफ से जारी किए गए रेड अलर्ट को देखते हुए, हिमाचल प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन ने एक बेहद जरूरी फैसला लिया है। हालात की नजाकत को समझते हुए कई हाई-रिस्क वाले जिलों में 21 जुलाई को सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को पूरी तरह से बंद रखने का ऐलान किया गया है। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में एक साथ छुट्टी का फरमान जारी करने के बजाय एक समझदारी भरा कदम उठाया है। उन्होंने अलग-अलग जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) को यह अधिकार दिया है कि...