हिमाचल में जोरदार बारिश की चेतावनी, किन्नर कैलाश और श्रीखंड महादेव यात्रा स्थगित
शिमला, जून 28 -- हिमाचल में मौसम बेहद खराब होने वाला है। IMD ने 2 जुलाई को राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी दी है। इस दिन हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। इस बीच 2 प्रमुख धार्मिक यात्राओं किन्नर कैलाश यात्रा और श्रीखंड महादेव यात्रा पर मौसम की मार पड़ी है। यात्रा मार्गों पर ग्लेशियर, अस्थिर चट्टानों, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासनों ने दोनों यात्राओं को अगली सूचना तक स्थगित करने का फैसला लिया है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा पर निर्णय लिया जाएगा। किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा-2026 का आयोजन 1 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रस्तावित था। 12 जून को मंत्री जगत सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.