हिमाचल में जोरदार बारिश का दौर जारी, गुरुवार को 8 जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट
शिमला, जुलाई 9 -- हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। गुरुवार सुबह से ही शिमला सहित कई इलाकों में बादल बरस रहे हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम पहले के मुकाबले ठंडा हो गया है। उधर मौसम विभाग ने आज देर रात तक प्रदेश के 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यहां ज्यादातर जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान विभाग ने सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, शिमला, मंडी, किन्नोर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने प्रदेश में 15 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.