हिमाचल में जिला परिषद चुनाव नतीजों में BJP का पलड़ा भारी, कई दिग्गजों के परिवारों को झटका
शिमला, जून 1 -- हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद चुनावों की मतगणना जारी है और अब तक सामने आए नतीजों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 251 जिला परिषद वार्डों में से 150 से अधिक वार्डों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। भाजपा ने दावा किया है कि अब तक घोषित करीब 150 वार्डों में से 95 वार्डों में उसके समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। अब तक उना जिले के 17 में से 16, बिलासपुर के 14 में से 6, कांगड़ा के 54 में से 22, किन्नौर के 10 में से 9, कुल्लू के 14 में से 11, शिमला के 25 में से 19, हमीरपुर के सभी 19, मंडी के 36 में से 23, चंबा के 18 में से 12, लाहौल-स्पीति के 10 में से 2, सिरमौर के 17 में से 12 और सोलन के 17 में से 12 वार्डों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- हिमाचल नगर निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.