नई दिल्ली, जनवरी 27 -- शिमला, संवाददाता। हिमाचल प्रदेश के अधिकतर भागों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी हुई। शिमला में भी दोपहर को कुछ देर बर्फ के फाहे गिरे और इसके बाद बारिश हुई। कुफरी और नारकंडा में भी हिमपात हुआ। चंबा के भरमौर में छह, स्पीति में दो, रोहतांग में सात, गोंदला में आठ और केलांग में चार इंच ताजा हिमपात हुआ। किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति में भी दोपहर बाद से बर्फबारी जारी रही। वहीं, मंगलवार सुबह अटल टनल की स्नो गैलरी में फंसे दो पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया है। सूचना मिलने के बाद अटल टनल सुरक्षा में तैनात पुलिस टीम की ओर से तुरंत दोनों सैलानियों को रेस्क्यू किया गया। पर्यटकों की पहचान झारखंड निवासी 28 वर्षीय रामेश्वर और उत्तर प्रदेश के 19 वर्षीय दीपक के रूप में हुई। 31 जनवरी को फिर बारिश-बर्फबारी मौसम विभाग के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.