हिमाचल में जंगल की आग का ऐसा कहर सेना को संभालना पड़ा मोर्चा; हजारों हेक्टेयर राख
शिमला, मई 29 -- Himachal Forest Fire: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ इन दिनों सिर्फ गर्मी से नहीं तप रहे, जंगलों में भड़कती आग से भी झुलस रहे हैं। देवदार और चीड़ के जंगलों से उठता धुआं अब कई इलाकों में रोज़ का दृश्य बन चुका है। हिल स्टेशन शिमला से लेकर मंडी, नाहन, धर्मशाला और कसौली तक जंगलों में आग ने ऐसा कहर बरपाया है कि कई जगहों पर हालात संभालने के लिए सेना तक को मोर्चा संभालना पड़ा। राज्य में 15 अप्रैल से शुरू हुए वन अग्निकांड सीजन के सिर्फ 43 दिनों में जंगलों में आग लगने की 258 घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या करीब 111 थी। यानी इस बार आग की घटनाएं दोगुने से भी ज्यादा हो चुकी हैं। आग से अब तक करीब 3310 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। इसमें 2830 हेक्टेयर से ज्यादा प्राकृतिक वन क्षेत्र शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.