शिमला, जुलाई 31 -- हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में शुक्रवार सुबह भूस्खलन के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। राणाबाग-देवरी सड़क पर करशैघाट के पास पहाड़ी से अचानक भारी चट्टानें और बोल्डर एक चलती कार पर आ गिरे। हादसे में रामपुर के खनेरी स्थित श्रीखंड हॉस्पिटल के संचालक और प्रसिद्ध स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. बृज लाल ठाकुर तथा उनकी पत्नी सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 18 साल की बेटी भव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। डॉ. बृज लाल ठाकुर अपने परिवार के साथ कार में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान करशैघाट के पास पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े पत्थर और चट्टानें टूटकर उनकी कार पर आ गिरीं। जोरदार टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई...