हिमाचल में गर्मी से राहत, 26 जून तक बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें कब पहुंचेगा मानसून
शिमला, जून 22 -- हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून की वर्षा ने मौसम को सुहावना बना दिया है और भीषण गर्मी का कहर कम हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम विभाग ने 26 जून तक कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह राजधानी शिमला में हल्की बारिश हुई, जबकि राज्य के कई हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 जून को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा, हालांकि इन दो दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान जोत में सबसे अधिक 22 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा सलापड़ में 14 मिलीमीटर, धौलाकुआं में 9 मिलीमीटर, भरमौर में 5 मिलीमीटर, मनाली में 6 मिलीमीटर, मंडी में 2 मिलीमीटर, केलांग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.