शिमला, अप्रैल 22 -- हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने अचानक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। राज्य के निचले और मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि ठंडे माने जाने वाले हिल स्टेशनों में भी दोपहर के समय गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। पर्यटक स्थलों शिमला व मनाली में भी दोपहर के समय चहल-पहल कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के औसतन अधिकतम तापमान में करीब 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान ऊना में 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके अलावा कांगड़ा में 35.2 डिग्री, सुंदरनगर में 35 डिग्री, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.