शिमला, अप्रैल 23 -- हिमाचल प्रदेश में इस साल अप्रैल महीने में ही गर्मी ने जून जैसी तपिश का एहसास करा दिया है। गुरुवार को प्रदेश ने सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया, जब ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक है। मैदानी इलाकों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है और लोग दिन के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। कांगड़ा में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुंदरनगर में 35.8, बरठीं में 35.3, मंडी में 35, नाहन में 34.9 और भुंतर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हैरानी की बात यह है कि पहाड़ी और ठंडे माने जाने वाले हिल स्टेशनों पर भी गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.