हिमाचल में गर्मी का डबल अटैक, दिन का चैन और रात की नींद खराब, शिमला का पारा भी हाई
शिमला, मई 20 -- हिमाचल प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि जहां ऊना और निचले क्षेत्रों में लू चल रही है, वहीं राजधानी शिमला की रातें भी अब मैदानों जैसी गर्म महसूस होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जहां लू की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी कुछ मैदानी और निचले इलाकों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं और दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.