हिमाचल में खुला सरकारी नौकरियों का पिटारा, कैबिनेट बैठक में फैसला; स्वास्थ्य से शिक्षा तक बंपर भर्ती
शिमला, जून 6 -- शहरी निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सरकारी नौकरियों का बड़ा पिटारा खोल दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और अन्य विभागों में कुल 1456 पदों को भरने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही सरकार ने कर्मचारियों, किसानों, भूमिहीन परिवारों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई अहम फैसलों को भी मंजूरी दी। सबसे बड़ा फैसला विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने को लेकर रहा। कैबिनेट ने भर्ती निदेशालय के माध्यम से 400 वर्क इंस्पेक्टर पद भरने को मंजूरी दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 300 मेडिकल ऑफिसर, 250 मल्टी टास्क वर्कर (क्लास-4) और 200 स्टाफ नर्सों की भर्ती का रास्ता साफ कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.