शिमला, जुलाई 9 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के कारण खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पाबंदियां सितंबर तक लागू रहेंगी। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आगे यह भी कहा कि हिमाचल-पंजाब सीमा पर अवैध खनन के मामलों में भी सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि जहां भी शिकायतें मिलती हैं, वहां संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाती है और कार्रवाई की जाती है।क्यों लिया यह फैसला? हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि मॉनसून के कारण हादसों का खतरा रहता है। यही कारण है कि मॉनसून को देखते हुए खनन पर उक्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। मंत्री ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार अवैध खनन पर लगातार नजर रखे हुए है। सीमा क्षेत्रों में सामने आ...