हिमाचल में कॉन्ट्रैक्ट और जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को बड़ी सौगात; कितनी बढ़ गई सेलरी?
शिमला, अगस्त 5 -- हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कॉन्ट्रैक्ट और जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के मासिक वेतन में बड़ी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) का मासिक वेतन 33,660 रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह लगभग 78 फीसदी की बढ़ोतरी है।33,660 से सीधे 60 हजार रुपये बढ़ाई सेलरी प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि साल 2022 में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) का वेतन करीब 27 हजार रुपये से बढ़ाकर 33,660 रुपये किया गया था, जो लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि थी। अब मौजूदा सरकार ने उनके वेतन में 33,660 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.