शिमला, अगस्त 12 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसूनी बारिश कहर बरपा रही है। आलम यह कि बारिश के चलते भूस्खलन और मलबा आने से 209 सड़कें बंद हैं। सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल में 3 मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई जबकि दो छोटी बच्चियां घायल हो गई हैं। लाहौल-स्पीति में भी भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। IMD ने कल 13 अगस्त को भी चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कहां कितनी बारिश? पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। सिरमौर के धौलाकुआं में सबसे ज्यादा 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जतौन बैरेज में 67 मिलीमीटर, कांगड़ा के धर्मशाला में 57 मिलीमीटर, पालमपुर में 54 मिलीमीटर और सिरमौर के पांवटा साहिब...