हिमाचल में कल का मौसम; चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, 17 अगस्त तक अलर्ट
शिमला, अगस्त 11 -- हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश के बीच मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। शिमला-धर्मशाला नेशनल हाइवे पर दाड़लाघाट थाना क्षेत्र के भराड़ीघाट के दसेरन में चलती कार पर पहाड़ी से चट्टान गिर गई। हादसे में कार सवार शिमला निवासी कारोबारी अनिल बख्शी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से 17 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।दो नेशनल हाइवे और 204 सड़कें बंद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन और बारिश से प्रदेश भर में मंगलवार शाम तक दो नेशनल हाइवे और 204 सड़कें बंद हैं। मंडी जिले में एनएच-154 और एनएच-21 समेत 80 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 56, सिरमौर में 23, चम्बा में 16 और शिमला में 14 सड़कें अवरुद्ध हैं। सड़कों पर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.