हिमाचल में करवट लेगा मौसम, तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
शिमला, अक्टूबर 4 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 6 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दौरान 6, 7 और 8 अक्टूबर को कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने को लेकर 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पांच अक्टूबर को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान है। इसके बाद 6 अक्टूबर से मौसम में बदलाव शुरू होगा। 6 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.