हिमाचल में कब होगी मानसून की एंट्री? इन 2 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने सब बताया
शिमला, जून 26 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की दस्तक अभी भले नहीं हुई है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के हिमाचल पहुंचने की संभावना भी व्यक्त की गई है। यदि वर्तमान परिस्थितियां बनी रहीं तो मानसून अगले सप्ताह प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहा। शिमला में सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज बारिश हुई। अचानक शुरू हुई वर्षा के कारण माल रोड और रिज मैदान पर घूम रहे पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों, दुकानों और शेड में शरण लेनी पड़ी। बारिश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.