शिमला, सितम्बर 15 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून अभी सक्रिय बना हुआ है और कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में धर्मशाला में सर्वाधिक 60 मिलीमीटर, कोठी में 36.2, सुंदरनगर में 28.5 और बिलासपुर के ओलिंडा में 23.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 17 सितम्बर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं, जबकि 18 सितम्बर से मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 21 सितम्बर तक प्रदेश में भारी बारिश का कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है।17 तक बारिश, फिर कमजोर होगा मॉनसून मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15, 16 और 17 सितम्बर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 18 से 21 सितम्बर तक बारिश कुछ स्थानों तक सीमित रहने के आसा...