हिमाचल में कब पहुंचेगा मानसून? 10 जिलों में आज-कल बारिश का अलर्ट; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
शिमला, जून 20 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून का इंतजार इस बार पिछले साल की तुलना में लंबा खिंचता दिख रहा है। साल 2025 में मानसून ने आज ही के दिन 20 जून को प्रदेश में दस्तक दे दी थी, लेकिन इस बार इसकी चाल सुस्त पड़ गई है। भारतीय मौसम विभाग की ताजा स्थिति के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा अभी हिमाचल से काफी दूर है और 23 जून तक इसके बिहार के अधिकांश हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ और क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। ऐसे में हिमाचल में मानसून की आधिकारिक एंट्री में फिलहाल देरी नजर आ रही है। हिमाचल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 25 जून मानी जाती है और आमतौर पर इस समय तक मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाता है। हालांकि इस बार मौसम विभाग के विस्तारित पूर्वानुमान और वर्तमान मौसमी परिस्थितियां संकेत दे रही हैं कि प्रदेश को कुछ और इंतजार करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.