शिमला, जून 28 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक का इंतजार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज, मोतिहारी और 28.3 डिग्री उत्तर अक्षांश तक पहुंच चुकी है। विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ेगा। उत्तराखंड में मानसून पहुंचते ही हिमाचल प्रदेश में भी इसके प्रवेश की परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। इस बार मानसून की चाल अपेक्षाकृत सुस्त रही है। सामान्य तौर पर हिमाचल में मानसून 25 जून के आसपास दस्तक देता है, जबकि पिछले वर्ष यह 20 जून को ही राज्य में पहुंच गया था। इस बार जून के अंतिम सप्ताह तक भी प्रदेश को मानसून का इंतजार करना पड़ रहा है।बारिश चलेंगी त...