शिमला, अगस्त 2 -- Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 8 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़, जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रहा। राजधानी शिमला में हल्की बारिश हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में कहीं बादल छाए रहे और कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राज्य में बारिश से हुए भूस्खलन के कारण 100 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 4 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हम...