कांगड़ा, नवम्बर 11 -- हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमण्डल की विश्वविख्यात बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें टेंडम उड़ान भरने के बाद एक पर्यटक पैराग्लाइडर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम (26) निवासी नोएडा के रूप में हुई है। हादसा मंगलवार की शाम को हुआ था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस और बचाव दल ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, और अंधेरा होने और कठिन रास्तों के बावजूद देर रात पर्यटक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पैराग्लाइडिंग पायलट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है क...