विकासनगर, सितम्बर 7 -- जौनसार-बावर और उत्तरकाशी के बंगाण-आराकोट क्षेत्र के लोगों से हिमाचल प्रदेश की सीमा में प्रवेश पर वाहनों से वसूले जा रहे टैक्स का मामला अब मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंच गया है। उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़ की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र भेजकर सीमावर्ती उत्तराखंड के लोगों से वसूले जा रहे टैक्स को समाप्त कराने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि जौनसार-बावर और बंगाण क्षेत्र के लोग मीनस पुल से हिमाचल प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर अपने गांवों तक पहुंचते हैं। हिमाचल क्षेत्र में करीब 17 किलोमीटर मार्ग के उपयोग के लिए वाहन के प्रकार के अनुसार 100 से 1000 रुपये तक टैक्स लिया जा रहा है। इससे सीमावर...