हिमाचल में इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, खाते में आएंगे 20 हजार रुपए; सरकार ने जारी किया आदेश
शिमला, अगस्त 18 -- हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों को वेतन संशोधन के लंबित एरियर के भुगतान को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त (वेतन पुनरीक्षण) विभाग की ओर से मंगलवार को जारी पत्र में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के तहत वेतनमान संशोधन के कारण देय एरियर का भुगतान नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों को किया जाएगा। आदेश के अनुसार कुल एरियर में से 20 हजार रुपए नकद अगस्त 2026 के दौरान दिए जाएंगे। यह फैसला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उस घोषणा को अमली जामा पहनाने की दिशा में उठाया गया कदम है, जो उन्होंने 15 अगस्त को हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान की थी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि ग्रुप-डी कर्मचारियों को इसी महीने वेतन एरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.