शिमला, अप्रैल 25 -- हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात ऐसे हो गए हैं कि पहाड़ों में भी लोगों को तपिश का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। ऊना सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। इसके अलावा भुंतर, सुंदरनगर और धर्मशाला जैसे शहरों में भी अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री के बीच रहा, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि आज 25 अप्रैल और कल 26 अप्रैल को गर्मी और अधिक तीखी रहने के आसार हैं, जिसके चलते दो दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी के इस बढ़ते असर का अंदाजा न्यूनतम तापमान से भी लगाया जा सकता है, जो लगातार बढ़ रहा है। कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान ...