हिमाचल में आंधी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, कब से कब तक 4 दिन बरसेंगे बदरा?
शिमला, मई 8 -- Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश में मई महीने में मौसम का बिल्कुल अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। आमतौर पर इस समय मैदानों से लेकर पहाड़ों तक गर्मी बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार पहाड़ी इलाकों में ठंड अभी भी बनी हुई है। हिल स्टेशनों शिमला व मनाली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोग अब भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं, जबकि निचले और मैदानी इलाकों में भी गर्मी का असर सामान्य से कम है। लगातार हो रही बारिश, बादल और ठंडी हवाओं से मौसम कूल-कूल है।12 मई को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 मई को मौसम साफ रहेगा लेकिन 11 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण फिर से बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर शुरू होगा। 12 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला सहित 5 जिलों में भारी बारिश और तूफान का 'ऑरेंज अलर्ट' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.