हिमाचल में आंधी-बारिश, 14 डिग्री तक लुढ़का पारा; अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?
शिमला, मई 30 -- हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को मौसम के कड़े तेवर देखने को मिले। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई। बारिश के बाद राज्य में गर्मी का असर काफी कम हुआ है और अधिकतम औसत तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का अनुमान जताया है। अगले 24 घंटों में 10 जिलों में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।सुंदरनगर में 14 डिग्री गिरा तापमान, शिमला भी ठंडा हुआ बारिश और तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर तापमान पर देखने को मिला। सुंदरनगर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस गिरकर 20.9 डिग्री रह गया। मंडी में 12.5 डिग्री, नेरी में 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.