शिमला, अप्रैल 28 -- हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज आंधी चली, जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ा और पूरे प्रदेश में गर्मी से बड़ी राहत महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले कुछ दिनों से तप रहे लोगों को राहत मिली है। सबसे ज्यादा असर मैदानी और निचले इलाकों में देखने को मिला। ऊना में जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहां मंगलवार को तापमान गिरकर 32.6 डिग्री रह गया। शिमला में भी मौसम पूरी तरह बदल गया और यहां अधिकतम तापमान करीब 9 डिग्री गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय मनाली से भी कम रहा।कहां कितना रहा अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.