शिमला, अगस्त 7 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून पूरे जोर पर है और मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 13 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसे देखते हुए अलग-अलग दिनों के लिए 'येलो' और 'ओरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 और 11 अगस्त को बारिश सबसे अधिक तेज रह सकती है। इन दो दिनों के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर भी दिखने लगा है। भूस्खलन के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है और पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 9 अगस्त...