हिमाचल में अगले 2 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, मंडी और बिलासपुर की रातें शिमला से ठंडी
शिमला, अक्टूबर 23 -- हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मैदानी, मध्यवर्ती और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर को हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 25 अक्टूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में मौसम खराब रह सकता है। इन दो दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बाद 26 से 29 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। शुक्रवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद औसत अधिकतम तापमान सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.