हिमाचल में अगले चार दिन भारी बारिश का खतरा, कई जिलों में येलो अलर्ट; दो बांध से छोड़ा गया पानी
शिमला, अगस्त 30 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत दे रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 31 अगस्त से 3 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। इस बीच सिरमौर के गिरि जटोंन बांध से पानी छोड़ा गया है और निचले व मैदानी इलाकों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। नाथपा बांध से भी शनिवार शाम अतिरिक्त पानी छोड़ा गया था। पिछले 24 घंटों में सिरमौर जिला के धौलाकुआं में सबसे अधिक 38.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में मानसून की गतिविधियां पिछले कुछ दिनों में कमजोर रही थीं, लेकिन अब बारिश का दौर फिर बढ़ने की संभावना है।इन जिलों में येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 1 सितंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.