शिमला, मार्च 30 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम की बेरुखी बरकरार है। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का असर बढ़ गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है जबकि कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 5 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम के खराब बने रहने की संभावना जताई है। अलग-अलग जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि के साथ आसमानी बिजली को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इन इलाकों में बर्फबारी हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलंग में 2 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अलावा रोहतांग दर्रे सहित किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। शिमला, मनाली और अन्य मध्य एवं निचले इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।कहां कितना रहा तापमान? बारिश के आंकड़ों पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.