हिमाचल भी झुलसा; 44 डिग्री तापमान, शिमला तक लू का असर, कब तक राहत?
शिमला, मई 20 -- Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मैदानी इलाकों में सुबह 10 बजे के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है, जबकि पहाड़ों पर भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऊना में बुधवार को दिन का पारा इस सीजन में पहली बार 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऊना के अलावा कांगड़ा, शिमला और सोलन में लू जैसी स्थिति रही। गर्मी के प्रकोप से हालात ऐसे रहे कि दिन के समय बाजार सूने नजर आए। ठंडे माने जाने वाले शिमला में भी उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। मॉल रोड और रिज पर दिन के समय पर्यटकों की चहल-पहल कम दिखाई दी। लोग घरों और दुकानों में पंखों का सहारा लेने को मजबूर हैं। महिलाएं और स्कूली बच्चे धूप से बचने के लिए छातों का इस्तेमाल कर रहे हैं।कल इन जलों में लू चलने का येलो अलर्ट मौसम विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.