शिमला, मार्च 21 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को विधानसभा में वर्ष 2026-27 का 54,928 करोड़ रुपये का आम बजट पेश किया। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह बजट करीब 3,586 करोड़ रुपये कम है। मुख्यमंत्री ने बजट का आकार घटने का प्रमुख कारण केंद्र से मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) की समाप्ति को बताया और कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति को संतुलित रखने के लिए कई कठिन लेकिन जरूरी फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री के पास वित्त विभाग का जिम्मा होने के कारण यह उनका बतौर वित्त मंत्री लगातार चौथा बजट था। बजट में अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2026-27 में राज्य की राजस्व प्राप्तियां 40,361 करोड़ रुपये और राजस्व व्यय 46,938 करोड़ रुपये रहेगा, जिससे 6,577 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुमानित है। इसी तरह 9,698 करोड़ रुपये का राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.