शिमला, जुलाई 28 -- Himachal Pradesh Flash Flood: हिमाचल के चंबा जिले में मंगलवार को भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और जमीन खिसकने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई। इससे 25 से ज़्यादा घरों और एक दुकान को नुकसान पहुंचा तथा एक दर्जन से ज़्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अब प्रदेस के सात जिलों में भारी बारिश के अलर्ट के साथ बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं पूरे हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल।कई नदियां उफान पर मंगलवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण जिले में नाले और नदियां उफान पर हैं, जिससे आस-पास के घरों में भारी मात्रा में मलबा भर गया है। सुल्तानपुर नाला विकराल रूप ले चुका है, जिससे चंबा के सुल्तानपुर मोहल्ले में 25 से ज़्यादा रिहायशी मकानों और एक दुकान को नुकसान पहुंचा है तथ...