शिमला, नवम्बर 8 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में दिन के समय धूप खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन सुबह-शाम और रात के समय ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में अब रातें सर्द हो चली हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 14 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और फिलहाल बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। शनिवार को हिमाचल का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। औसतन तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। पहाड़ी और जनजातीय इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चम्बा के पांगी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। लाहौल-स्पीति जिले के कुकुमसेरी में -2.9 डिग्री, ताबो में -2 डिग्री और केलंग में -2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। इन इलाकों में प्राकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.