शिमला, मार्च 24 -- हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 आईएएस, 1 आईएफएस और 8 एचपीएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों और पदों पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जारी आदेशों के अनुसार आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को कांगड़ा मंडल धर्मशाला का डिवीजनल कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह पहले से ही इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे और अब उन्हें नियमित तौर पर इस पद की जिम्मेदारी दे दी गई है। आईएएस अधिकारी दूनी चंद राणा को हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हिमा...