हिमाचल प्रदेश में 5 दिन के लिए थम जाएंगी राज्य सहकारी बैंक की सेवाएं, नोट कर लें डेट
शिमला, जुलाई 16 -- अगर आपका खाता हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में है तो अगले कुछ दिनों के लिए अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही पूरे कर लें। बैंक ने 17 जुलाई की शाम 5 बजे से 22 जुलाई की सुबह 10 बजे तक अपनी सभी बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान बैंक अपने पूरे कोर बैंकिंग सिस्टम को नए फिनाकल (Finacle) सॉफ्टवेयर पर स्विच करेगा।बैंक के प्रबंध निदेशक विनय सिंह ने वीरवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बदलाव बैंक की तकनीकी व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए किया जा रहा है। नए सिस्टम के शुरू होने के बाद ग्राहकों को पहले से अधिक सुरक्षित, तेज और बेहतर बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी।क्या-क्या सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी? इस अवधि में बैंक की शाखाओं में होने वाले सभी लेनदेन बंद रहेंगे। एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.