हिमाचल प्रदेश में 41 डिग्री पहुंचा पारा, 9-10 जून को लू का येलो अलर्ट; एक गुड न्यूज भी
शिमला, जून 7 -- जून की तपिश अब हिमाचल प्रदेश में प्रचंड होती जा रही है। रविवार को राज्य के निचले और मैदानी इलाकों में तेज धूप के बीच तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक गर्मी ऊना में रही, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। एक दिन पहले ऊना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, यानी 24 घंटे में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों के लिए 9 और 10 जून को लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। साफ आसमान और तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है। विभाग का कहना है कि मैदानी और निचले क्षेत्रों में गर्म हवाओं का असर बढ़ने के साथ लोगों को गर्मी से जुड़ी समस्याओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.