हिमाचल प्रदेश में 18 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम? शिमला में फिर भूस्खलन, 100 से ज्यादा सड़कें अब भी बंद
शिमला, जुलाई 12 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 18 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस अवधि के लिए किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित है और सड़क, बिजली और पेयजल सेवाओं को सामान्य करने का काम जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान मंडी जिले के जोगिंदरनगर में सबसे अधिक 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पर्यटन स्थल मनाली में 50 मिलीमीटर, शिमला जिले के सराहन में 40 मिलीमीटर, रोहड़ू में 30 मिलीमीटर और शिमला शहर में 20 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के अन्य कई क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।सेवाएं बहाल करने में जुटा प्रशासन पिछले दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.